Sunday, April 28, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने टिकैत समेत 9 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाया  

अंग्वाल न्यूज डेस्क
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने टिकैत समेत 9 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाया  

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस वाले दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के नाम पर हिंसा करने वाले उपद्रवियों को लेकर अब किसान नेताओं पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है । हालांकि यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार देर रात किसानों को हटाने और राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने के लिए चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा है । असल में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राकेश टिकैत समेत 9 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस आने के लिए कहा है । इन सभी नेताओं को अलग अलग जगहों पर क्राइम ब्रांच के ऑफिस में आने के लिए कहा गया है।

बता दें कि दिल्ली में हुई हिंसा के बाद करीब 44 किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है , जबकि इन किसान नेताओं के खिलाफ करीब 25 से ज्यादा एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं । इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है । इस सबके बीच क्राइम ब्रांच ने राकेश टिकैत समेत 9 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए तलब किया है । 

इन नेताओं के नाम निम्नलिखित है....

1. राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)

2. पवन कुमार (Pawan Kumar)

3. राज किशोर सिंह (Raj Kishore Singh)

4. तजेंदर सिंह विर्क (Tajender Singh Virk)


5. तजिंदर सिंह उर्फ जीतू (Jitender Singh @ Jitu)

6. त्रिलोचल सिंह (Trilochan Singh)

7. गुरमुख सिंह (Gurmukh Singh)

8. हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh)

9. जगतार सिंह बाजवा (Jagtar Singh Bajwa)

इसी क्रम में बता दें कि दिल्ली पुलिस ने करीब 37 किसान नेताओं को नोटिस जारी करते हुए उनसे गणतंत्र दिवस वाले दिन हिंसा को लेकर जवाब मांगा है । इन सभी को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देना होगा । इनमें अधिकांश वह नेता हैं , जिन्होंने दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक में कई शर्तों को मानने के बाद दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की बात कही थी । इन नेताओं में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, जगतार सिंह बाजवा, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, कुलवंत सिंह संधू, बूटा सिंह, निर्भय सिंह धुड़ीके, रूल्दू सिंह आदि नेता शामिल हैं।  

delhi crime branch    farmers leaders    investgation    farmers protest    delhi violence    ghazipur border    rakesh tikait    farm laws    sindhu border    local villagers protest agianst farmers    police notice to rakesh tikait    rahul gandhi    congress    yudhveer singh    prakash jawdekar    rahul gandhi    congress    sansad march    farmers sansad march    kisan morcha withdraw march    delhi police commisnor    SN sirivastva    press confrance    live update    Deep Sidhu    kisan protest    farmers protest    VIOLANCE IN DELHI    ITO VIOLANCE    DELHI POLICE    Farm Laws    Republic Day    Farmers Prostests    Tractor Rally    Kisan Tractor Rally    Delhi Police    Kisane morcha    republic day parade    republic day 2021    republic day celebration    rajpath farmers    tractor rally    repulic day    tractors    farmers tractor rally    republic day    72nd republic day parede    republic day 2021    Farmers protest tractors rally    Delhi Tractor Parade    राजपथ    ट्रैक्टर रैली    बैरिकेड्स    72वां गणतंत्र दिवस    दिल्ली पुलिस    किसान आंदोलन    सिंधु बॉर्डर    कृषि कानून    भारत का 72वां गणतंत्र दिवस    राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी    आईटीओ पर उपद्रव    दिल्ली पुलिस    दीप सिद्धू    दीप सिद्धू ने जारी किया वीडियो    राहुल गांधी    किसान बिल    कृषि बिल कानून का विरोध     राकेश टिकैत      Rakesh Tikait      पवन कुमार    Pawan Kumar     राज किशोर सिंह      Raj Kishore Singh    तजेंदर सिंह विर्क    Tajender Singh Virk     तजिंदर सिंह उर्फ जीतू    Jitender Singh     त्रिलोचल सिंह    Trilochan Singh    गुरमुख सिंह    Gurmukh Singh    हरप्रीत सिंह    Harpreet Singh    जगतार सिंह बाजवा    Jagtar Singh Bajwa       

Todays Beets: